Homeउत्तर प्रदेशबदायूं: जच्चा-बच्चा की मौत के बाद सेवा हॉस्पिटल सील, खबर के बाद...

बदायूं: जच्चा-बच्चा की मौत के बाद सेवा हॉस्पिटल सील, खबर के बाद प्रशासन की कार्रवाई

रिपोर्ट – अजय पाल यादव

बदायूं के सहसवान में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। हरदतपुर रोड स्थित सेवा हॉस्पिटल को स्वास्थ्य विभाग और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने सील कर दिया है। यह कार्रवाई First Eye News पर खबर प्रसारित होने के बाद की गई।

सहसवान कोतवाली क्षेत्र के हरदतपुर रोड स्थित सेवा हॉस्पिटल का है। बताया जा रहा है कि देर रात अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला और उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर नाराजगी जताते हुए हंगामा भी किया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला व नवजात के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मामले की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग और तहसील प्रशासन ने भी जांच शुरू की।

First Eye News पर खबर प्रसारित होने के बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया। इसके बाद एमआईसी प्रशांत त्यागी और तहसीलदार राकेश कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम सेवा हॉस्पिटल पहुंची। टीम ने अस्पताल का निरीक्षण किया और इसके बाद हॉस्पिटल को सील कर दिया।

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी सेवा हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो चुकी है। उस मामले में भी स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे सील किया था। हालांकि, बाद में अस्पताल दोबारा संचालित होने लगा।

अब जच्चा-बच्चा की मौत के बाद एक बार फिर अस्पताल की व्यवस्थाओं और संचालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। प्रशासन की कार्रवाई के बाद अस्पताल को सील कर दिया गया है। अब स्वास्थ्य विभाग की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन यह भी जांच करेगा कि अस्पताल में इलाज और प्रसव से जुड़ी व्यवस्थाएं नियमों के अनुसार थीं या नहीं।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular