रिपोर्ट – अंकित पाण्डेय
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बेतवा पुल पर चल रहे निर्माण कार्य के चलते नेशनल हाईवे-34 पर सुबह से ही जाम की स्थिति बनी हुई है। हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जाम खुलवाने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ASP मौके पर मौजूद हैं।
उन्होंने ट्रैफिक लेन को जरूरत के अनुसार समय-समय पर खोलने और बंद करने के निर्देश दिए हैं, ताकि वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित हो सके।
हमीरपुर में बेतवा पुल पर चल रहे कार्य का असर नेशनल हाईवे-34 पर देखने को मिल रहा है। सुबह से ही हाईवे पर जाम की स्थिति बनी हुई है, जिससे वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जाम की समस्या को देखते हुए ASP मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभालने में जुटे हैं
उन्होंने पुलिसकर्मियों को ट्रैफिक लेन को स मय-समय पर खोलने और बंद करने के निर्देश दिए हैं, ताकि दोनों ओर से वाहनों को व्यवस्थित तरीके से निकाला जा सके। पुलिस की कोशिश है कि यातायात सुचारु बना रहे और लोगों को जाम से राहत मिल सके।
