Homeउत्तर प्रदेशवृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच मनाया क्षेत्रज्ञ गुप्ता का जन्मदिन, मिला आशीर्वाद

वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच मनाया क्षेत्रज्ञ गुप्ता का जन्मदिन, मिला आशीर्वाद

*रिपोर्ट: दीपक अवस्थी

आनेपुर, औरैया। जन्मदिन की खुशियां जब बुजुर्गों के साथ साझा की गईं तो माहौल भावनाओं और उत्साह से भर गया। ऑक्सफोर्ड शिक्षा प्रसार संस्थान द्वारा संचालित माधव हैप्पी ओल्ड एज होम में शुक्रवार को क्षेत्रज्ञ गुप्ता का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।

इस दौरान उनकी दादी चंद्रकांता गुप्ता ने वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के साथ खुशियां बांटीं। बुजुर्गों ने क्षेत्रज्ञ को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कीकार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रज्ञ के दादा एवं भाजपा के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में किया गया।

उन्होंने बुजुर्गों से क्षेत्रज्ञ को आशीर्वाद देने और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देने की अपील की। इस पर बुजुर्गों ने तालियों के साथ उसे शुभकामनाएं दीं।

क्षेत्रज्ञ गुप्ता ने बताया कि हाईस्कूल की पढ़ाई के बाद उन्होंने कानपुर में आईआईटी की तैयारी की। वर्तमान में वह दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच जन्मदिन मनाना उनके लिए खास अनुभव रहा। बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद पाकर उन्हें बेहद खुशी हुई।

इस अवसर पर क्षेत्रज्ञ के पिता नरेंद्र कुमार गुप्ता ने आश्रम के बुजुर्गों को स्वरुचिकर भोजन कराया। कार्यक्रम में गीत-संगीत और नृत्य ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। संस्था के संस्थापक डॉ. राजवर्धन शुक्ला ने क्षेत्रज्ञ को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम का संचालन आश्रम प्रबंधक नरेंद्र पाल ने किया। इस दौरान परिवार के सदस्यों, आश्रम कर्मचारियों, गणमान्य नागरिकों और अन्य लोगों की मौजूदगी रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular