Homeउत्तर प्रदेशइकाना में आज से सीनियर वीमेंस टी-20 ट्रॉफी का आगाज, पहले दिन...

इकाना में आज से सीनियर वीमेंस टी-20 ट्रॉफी का आगाज, पहले दिन होंगे चार मुकाबले

रिपोर्ट: प्रिया बाजपेयी शुक्ला

लखनऊ। इकाना स्टेडियम में सोमवार से सीनियर वीमेंस टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप मुकाबलों का आगाज होगा। टूर्नामेंट में आठ टीमें खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरेंगी। प्रतियोगिता के पहले दिन चार मुकाबले खेले जाएंगे। इसके लिए सभी टीमों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

टूर्नामेंट शुरू होने से एक दिन पहले रविवार को इकाना स्टेडियम में खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया। अभ्यास सत्र में बल्लेबाजों ने नेट्स पर बड़े शॉट लगाकर अपनी बल्लेबाजी को धार दी, वहीं गेंदबाजों ने लाइन-लेंथ और गति पर विशेष ध्यान दिया। खिलाड़ियों ने रनिंग से अभ्यास की शुरुआत की। इसके बाद कैचिंग और क्षेत्ररक्षण का अभ्यास कर अपनी फुर्ती और टीम के साथ तालमेल को परखा।

सुबह के सत्र में रेलवे और त्रिपुरा की खिलाड़ियों ने अभ्यास किया। इसके बाद अन्य टीमों की खिलाड़ियों ने भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बल्लेबाजी और गेंदबाजी का अभ्यास कर मुकाबलों के लिए खुद को तैयार किया।

इस प्रतियोगिता में रेलवे, त्रिपुरा, विदर्भ, गुजरात, सिक्किम, केरल, पंजाब और तमिलनाडु की टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहले दिन होने वाले मुकाबलों में सभी टीमों की नजर जीत के साथ टूर्नामेंट में मजबूत शुरुआत करने पर रहेगी।

पहले दिन के मुकाबलों का कार्यक्रम

  • रेलवे बनाम त्रिपुरा: सुबह 9 बजे, इकाना बी ग्राउंड
  • तमिलनाडु बनाम पंजाब: सुबह 11 बजे, मुख्य मैदान
  • विदर्भ बनाम गुजरात: दोपहर 1:30 बजे, इकाना बी ग्राउंड
  • सिक्किम बनाम केरल: शाम 4:30 बजे, मुख्य मैदान

चार मुकाबलों के साथ शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। अब सभी की निगाहें मैदान पर होने वाले मुकाबलों और टीमों के प्रदर्शन पर टिकी हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular