Homeउत्तर प्रदेशआगरा में परिवहन मेला शुरू, घर बैठे मिलेंगी ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन...

आगरा में परिवहन मेला शुरू, घर बैठे मिलेंगी ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन ट्रांसफर समेत 48 सेवाएं

रिपोर्ट: अमित शर्मा 

आगरा। योगी  सरकार के निर्देश पर परिवहन विभाग की सेवाओं को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए आगरा में परिवहन मेला आयोजित किया गया। इसके तहत परिवहन विभाग की 42 सुविधाओं को फेसलेस कर दिया गया है।

अब लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन ट्रांसफर, एनओसी, टैक्स भुगतान, टैक्स में छूट और परमिट रिन्युअल सहित कुल 48 सेवाओं का लाभ ऑनलाइन मिल सकेगा। इन सुविधाओं के लिए लोगों को बार-बार परिवहन कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

आगरा के संभागीय परिवहन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डीआईजी शैलेश पांडे शामिल हुए। इस दौरान डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर दिवीशा सिंह ने परिवहन विभाग की नई सुविधाओं और ऑनलाइन व्यवस्था की जानकारी दी।

टैक्स जमा करने के लिए मिलेगी किस्तों की सुविधा

परिवहन विभाग की नई व्यवस्था के तहत ऐसे वाहन मालिक जो एकमुश्त टैक्स जमा करने में सक्षम नहीं हैं, उनके लिए किस्तों में भुगतान का विकल्प भी रखा गया है। इससे वाहन मालिकों को टैक्स जमा करने में सहूलियत मिलेगी।

इसके अलावा समय पूरा कर चुके वाहनों को स्क्रैप यानी डिस्पोज कराने पर नए वाहन की खरीद पर टैक्स में 10 से 15 प्रतिशत तक की छूट दिए जाने का प्रावधान किया गया है। इसका उद्देश्य पुराने और अनुपयोगी वाहनों को हटाकर नए वाहनों को बढ़ावा देना है।

हर महीने के चौथे शुक्रवार को लगेगा परिवहन मेला

परिवहन विभाग की इन सुविधाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए मंडल के सभी परिवहन कार्यालयों में हर महीने के चौथे शुक्रवार को परिवहन मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें लोगों को ऑनलाइन सेवाओं, आवेदन प्रक्रिया और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

परिवहन विभाग का मानना है कि फेसलेस सेवाओं के विस्तार से लोगों का समय बचेगा और सरकारी कार्यालयों में अनावश्यक भीड़ भी कम होगी।

दिवीशा सिंह, डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular