रिपोर्ट: अमित शर्मा
आगरा। शहर के शाहगंज थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग दंपती की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई।
करीब 60 वर्षीय पति-पत्नी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
जानकारी के मुताबिक, मृतक बुजुर्ग की पहचान शेरू के रूप में बताई गई है। बताया जा रहा है कि पति ने घर में बनी दुकान में फांसी लगाई, जबकि पत्नी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना देर रात की बताई जा रही है।
दंपती की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का पता चल सकेगा।
घटना थाना शाहगंज क्षेत्र की सराय ख्वाजा चौकी के अंतर्गत वर वाली गली की बताई जा रही है।
