Homeउत्तर प्रदेशटीकाकरण के बाद दो माह के मासूम की मौत, परिजनों ने सीएचसी...

टीकाकरण के बाद दो माह के मासूम की मौत, परिजनों ने सीएचसी पर किया हंगामा

रिपोर्ट: अमित शर्मा, आगरा

आगरा। पिनाहट कस्बे के मोहल्ला पूरनपुरा में टीकाकरण के बाद दो माह के मासूम बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने एएनएम पर जबरन टीका लगाने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, परिवार में करीब 15 साल के लंबे इंतजार के बाद बच्चे का जन्म हुआ था। बच्चे के जन्म से परिवार में खुशियां थीं, लेकिन उसकी मौत के बाद खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों का आरोप है कि टीकाकरण के दौरान एएनएम ने जबरन बच्चे को टीका लगाया था। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।

बच्चे की हालत खराब होने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजन मृत बच्चे को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पिनाहट पहुंच गए और हंगामा किया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। बच्चे के पिता रघुवीर की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बाइट: रघुवीर, मृतक बच्चे के पिता

 

RELATED ARTICLES

Most Popular