Homeउत्तर प्रदेशआगरा में बंद मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का खुलासा, महिला...

आगरा में बंद मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का खुलासा, महिला समेत तीन गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमित शर्मा | आगरा

आगरा के कमला नगर इलाके में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना कमला नगर पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में शंकर और सुनील भी शामिल हैं, जबकि गिरोह का एक सदस्य अभी फरार है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की चार पीली धातु की चूड़ियां, चेन और पेंडेंट बरामद किए हैं। इसके अलावा तीन परफ्यूम की बोतलें, रिंग की शीशी और चोरी की वारदात में इस्तेमाल किया गया बैग भी मिला है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी दिन के समय सामान बेचने के बहाने अलग-अलग घरों के आसपास घूमते थे। इस दौरान वे घरों की रेकी करते और बंद मकानों की पहचान करते थे। इसके बाद रात में मौका देखकर बंद मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी उत्तराखंड में भी इसी तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। वहीं, फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसओजी और पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

पुलिस उपायुक्त नगर आगरा रविन्द्र कुमार ने मामले के संबंध में जानकारी दी। यह कार्रवाई थाना कमला नगर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त टीम ने की।

RELATED ARTICLES

Most Popular