रिपोर्ट :- अमित शर्मा
आगरा में राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने दीपावली का त्योहार झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले गरीब और जरूरतमंद परिवारों के साथ मनाया। राज्यमंत्री ने जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर उन्हें दीपक, तेल और मिठाई वितरित की।

इस दौरान राज्यमंत्री ने गरीब बच्चों से मुलाकात कर उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। दीपक और मिठाई पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी नजर आई। राज्यमंत्री ने कहा कि दीपावली सिर्फ संपन्न लोगों का त्योहार नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग को इस पर्व की खुशियां मनाने का अधिकार है।
उन्होंने कहा कि गरीबों के घर भी दीपावली पर दीपक जलने चाहिए। जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को भी मिठाई खाने और त्योहार मनाने का अवसर मिलना चाहिए। झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोग भी हमारे समाज का अभिन्न हिस्सा हैं।
राज्यमंत्री ने कहा कि प्रयास यही होना चाहिए कि हर गरीब की दीपावली रोशनी और खुशियों से सराबोर हो। इस दौरान उन्होंने बच्चों और परिवारों को दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं।
