रिपोर्ट: अजयपाल यादव
बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं में दो सगे भाइयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई।
इस दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग कराया और किसी तरह विवाद शांत कराया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मामला उसहैत थाना क्षेत्र के गांव नौगवां नसीननगर का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, दोनों सगे भाइयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। शुरुआत में दोनों के बीच बहस हुई, लेकिन कुछ ही देर में गुस्सा बढ़ने पर विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को समझाने और शांत कराने का प्रयास किया। ग्रामीणों की मदद से मामला शांत कराया गया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मारपीट का वीडियो
घटना के दौरान किसी ने मारपीट का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में घटना को लेकर चर्चा शुरू हो गई। वीडियो में दोनों भाइयों के बीच विवाद और मारपीट होते दिखाई देने की बात सामने आई है।
