रिपोर्ट- अजयपाल यादव
बदायूं: जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के गढ़ौली गांव में एक दर्दनाक हादसे में मासूम बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खेलते समय बच्ची के गले में गुब्बारा फंस गया। दम घुटने से उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, बच्ची अपनी ननिहाल आई हुई थी। घर में अन्य बच्चों के साथ खेलते समय अचानक गुब्बारा उसके गले में फंस गया। परिजनों ने बच्ची को बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घर में चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया जा रहा है कि घटना की सूचना अभी तक बिल्सी पुलिस को नहीं दी गई है। पूरा मामला बिल्सी थाना क्षेत्र के गढ़ौली गांव का बताया जा रहा
