Homeउत्तर प्रदेशअधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम की मांग को लेकर आज विधानसभा घेरेंगे वकील, कैसरबाग...

अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम की मांग को लेकर आज विधानसभा घेरेंगे वकील, कैसरबाग से निकलेगा पैदल मार्च

रिपोर्ट – प्रिया बाजपेयी शुक्ला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग को लेकर शनिवार को राजधानी लखनऊ में अधिवक्ता बड़ा प्रदर्शन करेंगे। प्रदेश के विभिन्न अधिवक्ता संगठनों के समर्थन से वकीलों ने पैदल मार्च निकालकर विधानसभा का घेराव करने का ऐलान किया है। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं के शामिल होने की संभावना है।

अधिवक्ताओं का पैदल मार्च कैसरबाग स्थित न्यायालय परिसर से शुरू होगा। यहां से वकील परिवर्तन चौक पहुंचेंगे। इसके बाद अटल चौक होते हुए विधानसभा की ओर कूच करेंगे। प्रदर्शन के जरिए अधिवक्ता सरकार तक अपनी मांग पहुंचाना चाहते हैं। उनकी प्रमुख मांग प्रदेश में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करना है।

विधानसभा घेराव को कई संगठनों का समर्थन

इस विरोध प्रदर्शन को प्रदेश के कई अधिवक्ता संगठनों ने समर्थन दिया है। संगठनों का कहना है कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा से जुड़ी मांग को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करना जरूरी है। इसी उद्देश्य से पैदल मार्च और विधानसभा घेराव का कार्यक्रम तय किया गया है।

पुलिस प्रशासन अलर्ट, कई थानों की फोर्स तैनात

अधिवक्ताओं के प्रदर्शन और विधानसभा घेराव के ऐलान को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। मार्च के निर्धारित मार्ग और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए कई थानों की पुलिस के साथ अतिरिक्त सुरक्षा बल भी लगाया गया है। प्रशासन की नजर प्रदर्शन के दौरान यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर रहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular