Homeउत्तर प्रदेशअंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस पर लखनऊ में होगा पैनल डिस्कशन और ओपन हाउस...

अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस पर लखनऊ में होगा पैनल डिस्कशन और ओपन हाउस सेशन

लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस के अवसर पर गाइड समाज कल्याण संस्थान की ओर से पुरुषों के राष्ट्र निर्माण में योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन एवं कबीर पीस मिशन के सह-तत्वावधान में किया जा रहा है।

कार्यक्रम में पैनल डिस्कशन के साथ ओपन हाउस सेशन का आयोजन होगा, जिसमें पुरुषों की भूमिका, उनके सामाजिक योगदान और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।

कार्यक्रम श्री आर.के. मित्तल सभागार, स्मृति भवन, विपुल खंड, लखनऊ में आयोजित किया जाएगा। आयोजकों के मुताबिक, अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस के माध्यम से समाज और राष्ट्र के विकास में पुरुषों के योगदान के प्रति कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

गाइड समाज कल्याण संस्थान ने कार्यक्रम में मीडिया प्रतिनिधियों की उपस्थिति का भी आग्रह किया है। संस्थान की ओर से विभिन्न समाचार संस्थानों के संपादकों से अनुरोध किया गया है कि कार्यक्रम की कवरेज के लिए अपने रिपोर्टर एवं छायाकार को भेजें।

कार्यक्रम में पैनल डिस्कशन और ओपन हाउस के दौरान सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श होने की उम्मीद है। आयोजन का उद्देश्य पुरुषों की सामाजिक भूमिका और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को लेकर सकारात्मक संवाद को आगे बढ़ाना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular