Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ के सहारा स्टेट में भीषण आग, एक किलोमीटर दूर तक दिखीं...

लखनऊ के सहारा स्टेट में भीषण आग, एक किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें, मौके पर पहुंचीं दमकल की कई गाड़ियां

रिपोर्ट: प्रिया बाजपेयी शुक्ला

लखनऊ, । राजधानी लखनऊ के सहारा स्टेट में गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी ऊंची उठ रही हैं कि करीब एक किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रही हैं। वहीं, आसमान में धुएं का घना गुबार छा गया।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। आग की लपटें काफी ऊंचाई तक उठती दिखाई दे रही हैं, जिससे आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। आग से कितना नुकसान हुआ है और घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी अभी सामने नहीं आई है

 

RELATED ARTICLES

Most Popular