रिपोर्ट: अजयपाल यादव
बदायूं के बिसौली तहसील क्षेत्र के बसई गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में स्कूल परिसर में बच्चों से नारे लगवाए जाने का दावा किया जा रहा है।
वायरल वीडियो में कुछ बच्चों से “राधे-राधे” और “कमल का फूल खिला दे” जैसे नारे लगवाते हुए लोग नजर आ रहे हैं। वीडियो को लेकर आरोप है कि विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई के दौरान यह गतिविधि कराई गई।
मामले को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि स्कूल में बच्चों की पढ़ाई के दौरान राजनीतिक नारे क्यों लगवाए गए। हालांकि, वीडियो कब का है और इसमें मौजूद लोग कौन हैं, इसकी स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।
मामले को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से किसी कार्रवाई या जांच की आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है।
