Homeखेल कूदटी20 विश्व कप: वेस्ट इंडीज़ को हराकर दक्षिण अफ़्रीका ने सेमीफ़ाइनल में...

टी20 विश्व कप: वेस्ट इंडीज़ को हराकर दक्षिण अफ़्रीका ने सेमीफ़ाइनल में बनायी जगह

दक्षिण अफ़्रीका ने वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ खेले गए सुपर आठ के मुकाबले में जीत हासिल कर सेमीफ़ाइनल में जगह बना ली है.दक्षिण अफ़्रीका ने 3 विकेट से वेस्ट इंडीज़ को हराकर सेमीफ़ाइनल में जगह बनाई है.

अमेरिका और वेस्ट इंडीज़ में खेले जा रहे आईसीसी 2024 टी20 विश्व कप के सेमीफ़ाइनल में दक्षिण अफ़्रीका से पहले इंग्लैंड ने अपनी जगह पक्की कर ली थी.

दक्षिण अफ़्रीका और इंग्लैंड दोनों ही ग्रुप 2 का हिस्सा हैं. ग्रुप 1 में फ़िलहाल सेमीफ़ाइनल में जाने वाली टीमों की तस्वीर साफ नहीं हुई है. ग्रुप में 1 में अभी दो और मुकाबले खेले जाने हैं.दक्षिण अफ़्रीका बनाम वेस्ट इंडीज़ मैच की बात करें तो टॉस जीतकर दक्षिण अफ़्रीका ने पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया था.

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर वेस्ट इंडीज़ ने 135 रन बनाए. वेस्ट इंडीज़ की तरफ से सबसे ज्यादा रॉस्टन चेज़ ने 42 गेंदों में 52 रन बनाए.वहीं दक्षिण अफ़्रीका के तबरेज़ शम्सी ने चार ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट झटके और मैन ऑफ़ द मैच भी रहे.

136 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने धीमी शुरुआत की.बारिश के कारण मैच को देरी का सामना करना पड़ा. बारिश के कारण डकवर्थ ल्यूइस का सहारा लिया गया और लक्ष्य को 123 रन किया गया.

वेस्ट इंडीज़ की तरफ से रॉस्टन चेज़ ने 3 ओवर में महज़ 12 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए और बीच में मैच को वेस्ट इंडीज़ के पाले में करने की कोशिश की.

लेकिन आखिरी ओवर में छक्के के साथ दक्षिण अफ़्रीका ने मैच अपने नाम किया और सेमीफ़ाइनल में जगह बना ली.वेस्टइंडीज का सफर सुपर 8 में ही समाप्त हो गया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular