आगरा में तेज रफ्तार बाइक अज्ञात वाहन को बचाने के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना बसई अरेला थाना क्षेत्र के गांव नगला भरी के पास की है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक आगरा से भिंड जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सामने आए अज्ञात वाहन को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खाई में जा गिरी।

हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतक युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

