Homeउत्तर प्रदेशआगरा :रील का शौक पड़ा भारी, एयर गन के छर्रों से युवक...

आगरा :रील का शौक पड़ा भारी, एयर गन के छर्रों से युवक की मौत

रिपोर्ट: ममता भारद्वाज

आगरा। थाना बसई अरेला क्षेत्र के गांव बसई अरेला में संदिग्ध परिस्थितियों में एयर गन से चली गोली के छर्रे लगने से एक युवक की मौत हो गई। युवक निर्माणाधीन मकान में अपने दोस्तों के साथ ट्यूशन पढ़ने गया था। इसी दौरान वहां रखी शिकारी एयर गन को देखकर रील बनाने के दौरान फायर होने की बात सामने आई है।

बताया जा रहा है कि फायरिंग में छर्रे युवक की जांघ और प्राइवेट पार्ट में लगे थे। गंभीर हालत में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा, जहां परिजनों ने अंतिम संस्कार किया।

पिता ने लगाया हत्या का आरोप

मृतक के पिता ने घटना को हादसा मानने से इनकार करते हुए दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मृतक के पांच छात्र दोस्तों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस जांच में जुटी

मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि निर्माणाधीन मकान में एयर गन कैसे पहुंची और फायरिंग किन परिस्थितियों में हुई। घटना के दौरान मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।यह मामला आगरा के थाना बसई अरेला क्षेत्र के गांव बसई अरेला का है।

RELATED ARTICLES

Most Popular