Homeउत्तर प्रदेशआगरा: निर्माणाधीन मकान पर बड़ा हादसा, गर्डर गिरने से तीन मजदूर घायल

आगरा: निर्माणाधीन मकान पर बड़ा हादसा, गर्डर गिरने से तीन मजदूर घायल

उत्तर प्रदेश के आगरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां निर्माणाधीन मकान में अचानक हुए हादसे से हड़कंप मच गया। गर्डर गिरने से तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए है

बताया जा रहा है कि ट्रांस यमुना फेस-1 इलाके में एक निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल पर काम चल रहा था, तभी अचानक संरचना भरभराकर गिर गई। इस हादसे में तीन मजदूर नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया।

घायलों में से एक मजदूर को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जबकि दो अन्य का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

यह पूरा मामला एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular