रिपोर्ट : ममता भारद्वाज
जिलाधिकारी आगरा मनीष बंसल ने निर्माणाधीन सिविल टर्मिनल, धनौली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
डीएम ने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि सभी कार्य तय समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक और तकनीकी अधिकारी भी मौजूद रहे।
बाइट :- मनीष बंसल, जिलाधिकारी आगरा
