Homeउत्तर प्रदेशआगरा में विद्युत उपकेंद्र में घुसकर दबंगों का तांडव, कर्मचारियों से मारपीट;...

आगरा में विद्युत उपकेंद्र में घुसकर दबंगों का तांडव, कर्मचारियों से मारपीट; FIR दर्ज

रिपोर्ट : – ममता भारद्वाज

आगरा के थाना इरादतनगर क्षेत्र स्थित इनायतपुर विद्युत उपकेंद्र में दबंगों द्वारा हंगामा और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि बिजली कटौती से नाराज होकर पहुंचे कुछ लोगों ने उपकेंद्र में घुसकर कर्मचारियों के साथ मारपीट की और जमकर उत्पात मचाया।

घटना में पूर्व मंडल अध्यक्ष सोनू रघुवंशी, पूर्व प्रधान जंगजीत समेत चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। कर्मचारियों का आरोप है कि आरोपियों ने वीडियो बनाने पर मोबाइल फोन भी तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उपकेंद्र परिसर में हंगामा और धक्का-मुक्की दिखाई दे रही है।

मामले को लेकर शमशाबाद के SDO विकास नाथ तिवारी ने बताया कि विद्युत कर्मचारियों के साथ अभद्रता और मारपीट की गई है। शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular