रिपोर्ट : ममता भारद्वाज, आगरा
आगरा में सोशल मीडिया पर फायरिंग का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दो युवक खुलेआम फायरिंग करते नजर आ रहे हैं, जबकि कुल 13 सेकेंड के वीडियो में छह युवक दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो के बैकग्राउंड में “करो स्वागत हमारा, हम जेल से आए हैं” गाना बजता सुनाई दे रहा है, जिसने मामले को और चर्चा में ला दिया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और जांच शुरू कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो Nagala Padi क्षेत्र का है, जो New Agra थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। पुलिस वीडियो की सत्यता और इसमें शामिल युवकों की पहचान करने में जुटी हुई है।
