Homeउत्तर प्रदेशआगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चलती कार में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे साधु-संत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चलती कार में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे साधु-संत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। कार में साधु-संत सवार थे, जो आगरा से लखनऊ की ओर जा रहे थे। गनीमत रही कि सभी लोग समय रहते वाहन से बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चलते समय अचानक कार के बोनट से चिंगारी उठने लगी। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन बीच सड़क पर धू-धू कर जलने लगा। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

यह घटना आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र स्थित आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा के पास की बताई जा रही है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular