Homeउत्तर प्रदेशमिशन शक्ति के तहत आगरा पुलिस का पैदल मार्च, महिला सुरक्षा और...

मिशन शक्ति के तहत आगरा पुलिस का पैदल मार्च, महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण का दिया संदेश

रिपोर्ट: अमित शर्मा 

ताजनगरी आगरा में महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण को लेकर पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस कमिश्नर आगरा दीपक कुमार के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के तहत भव्य पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने का संदेश दिया गया।

पैदल मार्च में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स, स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधियों, महिला पुलिसकर्मियों और अन्य विभागों की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। सभी ने महिला सुरक्षा, सम्मान और लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की।

अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों और आपातकालीन सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम, भयमुक्त वातावरण बनाने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया।

आगरा पुलिस की इस पहल का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करना और उन्हें किसी भी समस्या की स्थिति में पुलिस की मदद लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। मिशन शक्ति के माध्यम से पुलिस ने समाज को महिला सम्मान और सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश भी दिया।

बाइट: दीपक कुमार, पुलिस कमिश्नर आगरा

RELATED ARTICLES

Most Popular