Homeउत्तर प्रदेशआगरा: 38 लाख से बनेगी राणा सांगा की 12 फुट ऊंची प्रतिमा

आगरा: 38 लाख से बनेगी राणा सांगा की 12 फुट ऊंची प्रतिमा

रिपोर्ट: अमित शर्मा | आगरा

आगरा में सपा सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा सदन में महाराणा राणा सांगा को लेकर दिए गए बयान का मामला एक बार फिर चर्चा में है। इस बयान के बाद क्षत्रिय समाज ने अब सपा सांसद के आवास से करीब 200 मीटर की दूरी पर राणा सांगा की भव्य प्रतिमा स्थापित करने की पहल की है। इसके लिए भूमि पूजन भी किया गया।

दरअसल, भाजपा विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने संजय प्लेस स्थित स्पीड कलर लैब के बाहर राणा सांगा की प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव दिया था। सदन से प्रस्ताव पास होने के बाद अब प्रतिमा निर्माण का काम कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि 38 लाख रुपये से अधिक की लागत से 12 फुट से ज्यादा ऊंची अष्टधातु की प्रतिमा तैयार की जा रही है।

इस मामले में भाजपा विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने सपा सांसद के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसे व्यक्ति की कोई औकात नहीं है, जिस पर बात की जाए। उन्होंने कहा कि राणा सांगा क्षत्रिय समाज के महापुरुष और वीर योद्धा थे। उन्होंने अपने जीवन में कई युद्ध लड़े और जीते।

विधायक ने कहा कि राणा सांगा के शरीर पर 80 घाव होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार युद्ध लड़ते रहे। उनकी प्रतिमा स्थापित होने से न केवल क्षत्रिय समाज, बल्कि सर्व समाज को गर्व होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular