Homeउत्तर प्रदेशCM योगी बोले- जीरो टॉलरेंस हर गुंडे के खिलाफ, यूपी में 2.30...

CM योगी बोले- जीरो टॉलरेंस हर गुंडे के खिलाफ, यूपी में 2.30 लाख पुलिसकर्मियों की भर्ती पूरी

रिपोर्ट: न्यूज़ डेस्क, लखनऊ

लखनऊ, 18 नवंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में जीरो टॉलरेंस की नीति केवल माफिया तक सीमित नहीं है, बल्कि हर उस गुंडे के खिलाफ कार्रवाई होगी जो व्यवस्था का दुश्मन है। कानून-व्यवस्था मजबूत होने से ही निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार के अवसर बढ़ सकते हैं।

मुख्यमंत्री मंगलवार को एक निजी चैनल के कार्यक्रम ‘राइजिंग भारत समिट’ में प्रदेश की कानून-व्यवस्था, निवेश और आर्थिक विकास पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कर्फ्यू और दंगों के माहौल में कोई निवेश नहीं करेगा। विकास के लिए सुरक्षित वातावरण और मजबूत इकोसिस्टम जरूरी है।

2.30 लाख पुलिसकर्मियों की भर्ती पूरी

सीएम योगी ने बताया कि वर्ष 2017 में प्रदेश में पुलिस के करीब डेढ़ लाख पद खाली थे और भर्ती प्रक्रिया न्यायालय में लंबित थी। सरकार ने भर्ती व्यवस्था में बदलाव कर प्रक्रिया शुरू की। अब तक नए पदों के सृजन और रिक्त पदों को भरने सहित 2.30 लाख पुलिसकर्मियों की भर्ती प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। इसके अलावा 32 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती अंतिम चरण में है। सत्यापन के बाद उन्हें नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।

प्रशिक्षण क्षमता 6 हजार से बढ़कर 60 हजार

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले प्रदेश में एक साथ केवल छह हजार पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण देने की क्षमता थी। अब इसे बढ़ाकर 60 हजार कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सरकार ने एसडीआरएफ का गठन किया और औद्योगिक इकाइयों, एयरपोर्ट तथा मेट्रो की सुरक्षा के लिए स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (एसएसएफ) बनाई।

18 मंडलों में फॉरेंसिक लैब, 75 जिलों में साइबर थाने

पुलिस के आधुनिकीकरण का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 में प्रदेश में केवल दो फॉरेंसिक लैब काम कर रही थीं। आज सभी 18 मंडलीय मुख्यालयों पर ए-ग्रेड फॉरेंसिक लैब स्थापित हैं। इसके अलावा प्रदेश के सभी 75 जिलों में साइबर थाने और प्रत्येक थाने में साइबर हेल्पलाइन की सुविधा उपलब्ध है। सात शहरों में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली भी लागू की गई है।

उन्होंने यूपी पुलिस फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट का जिक्र करते हुए कहा कि माफिया के अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर यह संस्थान स्थापित किया गया है, जहां डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम संचालित हो रहे हैं।

सपा शासनकाल पर भी साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने सपा शासनकाल की कानून-व्यवस्था पर निशाना साधते हुए लखनऊ के हजरतगंज की एक घटना का उल्लेख किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय सपा से जुड़े एक व्यक्ति ने डिप्टी एसपी को अपनी कार के बोनट पर टांगकर कई किलोमीटर तक घुमाया था और व्यवस्था मूकदर्शक बनी रही थी।

सीएम योगी ने कहा कि आज प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। कोई भी अपराधी पुलिस को चुनौती देने का दुस्साहस नहीं

RELATED ARTICLES

Most Popular