Homeउत्तर प्रदेशआगरा: धर्म संसद में संत-महात्माओं की मौजूदगी, 11 सूत्रीय प्रस्ताव पारित

आगरा: धर्म संसद में संत-महात्माओं की मौजूदगी, 11 सूत्रीय प्रस्ताव पारित

रिपोर्ट : – ममता भारद्वाज

योगी यूथ ब्रिगेड धर्म रक्षा ट्रस्ट द्वारा आयोजित “सनातन धर्म संसद” का आयोजन आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से संत, महामंडलेश्वर, कथावाचक और अन्य धार्मिक संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम में धर्मांतरण, लव जिहाद, लैंड जिहाद और अन्य सामाजिक मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। साथ ही कुछ वक्ताओं ने जनसंख्या नियंत्रण कानून, समान नागरिक संहिता और धार्मिक स्थलों से जुड़े मुद्दों को लेकर 11 सूत्रीय प्रस्ताव भी पारित किए जाने की बात कही।

इस आयोजन में कुछ वक्ताओं द्वारा राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर तीखी टिप्पणियां भी की गईं, जिन पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ सकती हैं। कार्यक्रम में आगामी चुनावों को लेकर राजनीतिक संकल्प का भी उल्लेख किया गया।

कार्यक्रम में फिल्म निर्माता और सामाजिक कार्यकर्ता अमित जानी सहित कई लोग उपस्थित रहे। वहीं प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular