Homeउत्तर प्रदेशजयपुरिया स्कूल्स की 5वीं एनुअल रिफ्रेशर ट्रेनिंग 2026 का आयोजन, 400 से...

जयपुरिया स्कूल्स की 5वीं एनुअल रिफ्रेशर ट्रेनिंग 2026 का आयोजन, 400 से अधिक शिक्षकों ने लिया हिस्सा

लखनऊ, 30 जून 2026। सेठ आनंदराम जयपुरिया ग्रुप ऑफ़ स्कूल्स ने लखनऊ में ‘री-स्किलिंग – अप-स्किलिंग: जयपुरिया एनुअल रिफ्रेशर ट्रेनिंग 2026’ के पांचवें संस्करण का आयोजन किया। “सेफ़गार्डिंग, सेंसिटिविटी और स्कैफ़ोल्डिंग: सीखने, भलाई और विकास के लिए छात्र-केंद्रित दृष्टिकोण” थीम पर आधारित यह कार्यक्रम शहीद पथ स्थित सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल परिसर में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सुश्री त्वरा मिश्रा (आईआरएस एवं जॉइंट कमिश्नर ऑफ़ इनकम टैक्स, पूर्व छात्रा, सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल, कानपुर) और विशिष्ट अतिथि श्री यश जयपुरिया, डायरेक्टर, जयपुरिया ग्रुप ऑफ़ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस ने किया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जयपुरिया स्कूल्स पार्टनर नेटवर्क के 400 से अधिक शिक्षक और प्रिंसिपल शामिल हुए। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को 21वीं सदी के बदलते शैक्षणिक परिवेश के अनुरूप नई कौशलों से लैस करना था।

मुख्य अतिथि सुश्री त्वरा मिश्रा ने कहा, “मैं आयोजकों को इस पहल के लिए बधाई देती हूँ। एआई के दौर में शिक्षक का रोल मॉडल होना पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। ऐसे कार्यक्रम शिक्षकों को सीखने, सहयोग करने और खुद को लगातार बेहतर बनाने का अवसर देते हैं।”

श्री यश जयपुरिया ने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि जयपुरिया नेटवर्क के प्रत्येक स्कूल को सर्वोत्तम शैक्षणिक सहयोग मिले। शिक्षकों और स्कूल नेतृत्व के सतत विकास के लिए हम नियमित प्रशिक्षण, अकादमिक मार्गदर्शन और नेतृत्व विकास कार्यक्रम संचालित करते हैं।”

रिफ्रेशर ट्रेनिंग में POCSO, सीबीएसई के 2026 के नए सुधारों और स्कूल नेतृत्व की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञ सत्र आयोजित किए गए। साथ ही शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और छात्र-केंद्रित कक्षा वातावरण विकसित करने का प्रशिक्षण भी दिया गया।

पार्टनर स्कूलों के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट श्री तरुण चावला ने कहा, “शिक्षक शिक्षा व्यवस्था की नींव हैं। हमारी प्राथमिकता है कि हमारे नेटवर्क के सभी शिक्षकों का निरंतर व्यावसायिक विकास होता रहे।”

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण STTAR अवॉर्ड्स रहे। STTAR टीचर अवॉर्ड में वाराणसी के सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल की मुस्कान जायसवाल प्रथम रहीं। नेहा यादव (देवरिया) ने द्वितीय तथा अनमता फारूकी (न्यू जाजमऊ) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

बेस्ट प्रिंसिपल अवॉर्ड वाराणसी स्कूल के धर्मेंद्र मेनन को दिया गया, जबकि विज़नरी लीडरशिप अवॉर्ड न्यू जाजमऊ स्कूल की कोमल दीवान को मिला। वहीं बेस्ट स्कूल अवॉर्ड से सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल, वाराणसी को सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular