Homeउत्तर प्रदेशआगरा में पड़ोसी महिलाओं की दबंगई, घर में घुसकर महिला को पीटा;...

आगरा में पड़ोसी महिलाओं की दबंगई, घर में घुसकर महिला को पीटा; मारपीट का वीडियो वायरल

रिपोर्ट : – ममता भारद्वाज

आगरा: आगरा के शमशाबाद थाना क्षेत्र में पड़ोसी महिलाओं द्वारा एक महिला के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मधुपुर गांव में मामूली विवाद को लेकर कुछ पड़ोसी महिलाएं पीड़िता के घर में घुस गईं। आरोप है कि उन्होंने महिला को कमरे में बंद कर बेरहमी से मारपीट की।

घटना के दौरान किसी ने मारपीट का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

पीड़ित महिला ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह पूरा मामला आगरा के थाना शमशाबाद क्षेत्र के मधुपुर गांव का बताया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular