Homeउत्तर प्रदेशसमर्सिबल के पानी को लेकर दो पक्षों में मारपीट, लाठी-डंडे चले, महिला...

समर्सिबल के पानी को लेकर दो पक्षों में मारपीट, लाठी-डंडे चले, महिला ने गाड़ी में की तोड़फोड़

रिपोर्ट: अमित शर्मा 

ताजनगरी आगरा के थाना एकता क्षेत्र के गांव गुतीला में समर्सिबल के पानी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों ओर से जमकर लात-घूंसे और लाठी-डंडे चलने लगे। घटना के दौरान महिलाओं के बीच भी मारपीट हुई।

मारपीट और हंगामे के दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच झगड़ा होता दिखाई दे रहा है। वहीं, एक महिला गुस्से में डंडा लेकर खड़ी गाड़ी पर हमला करती और उसमें तोड़फोड़ करती नजर आ रही है। घटना के बाद गांव में विवाद को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

मामले में एक पक्ष ने ठाकुर परिवार पर दबंगई करने का आरोप लगाया है। हालांकि, आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

घटना की सूचना मिलने पर थाना एकता पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के घायल लोगों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

थाना प्रभारी सौरव सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular