Homeउत्तर प्रदेशआगरा में महिला और उसकी मां से सड़क पर मारपीट, पति और...

आगरा में महिला और उसकी मां से सड़क पर मारपीट, पति और ननदोई गिरफ्तार

रिपोर्ट : ममता भारद्वाज, आगरा

आगरा। थाना एकता क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के दौरान महिला और उसकी मां के साथ सड़क पर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला ने मारपीट का आरोप अपने पति और ननदोई पर लगाया है।

बताया गया कि पारिवारिक विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान महिला और उसकी मां के साथ सड़क पर मारपीट की गई। घटना में दोनों महिलाएं घायल हो गईं।

पुलिस ने कराया मेडिकल

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायल महिलाओं को अस्पताल भेजकर उनका मेडिकल कराया। इसके बाद महिला की तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज किया गया।

पति और ननदोई गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए महिला के पति और ननदोई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना आगरा के थाना एकता क्षेत्र की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular