Homeमनोरंजनअर्चना पूरन सिंह के बेटे के साथ ऑनलाइन फ्रॉड जैसा मामला, 87...

अर्चना पूरन सिंह के बेटे के साथ ऑनलाइन फ्रॉड जैसा मामला, 87 हजार कटे

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमन सेठी के व्लॉग में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। परिवार के बीच हल्की-फुल्की बातचीत के दौरान अचानक खुलासा हुआ कि छोटे बेटे आयुष्मान सेठी के क्रेडिट कार्ड से करीब 87,000 रुपये कट गए।

 फ्री ट्रायल बना महंगा सौदा

दरअसल, आयुष्मान ने एक ऐप/सर्विस के 7 दिन के फ्री ट्रायल के लिए साइन-अप किया था, लेकिन गलती से पूरे साल का सब्सक्रिप्शन चार्ज हो गया।

 परिवार का रिएक्शन

यह सुनते ही अर्चना पूरन सिंह हैरान रह गईं और तुरंत कार्ड कैंसल कराने की सलाह दी। वहीं, परमीत सेठी ने समझाया कि कार्ड नहीं, पेमेंट कैंसल करना चाहिए।

 टेंशन में भी कॉमेडी

इस पूरे वाकये के दौरान परिवार में हंसी-मजाक का माहौल भी बना रहा। आयुष्मान के सवाल और आर्यमन के मजाक ने स्थिति को हल्का बना दिया।

 पहले भी हो चुका ऐसा मामला

आर्यमन ने बताया कि इससे पहले भी आयुष्मान के PlayStation अकाउंट से करीब 80,000 रुपये कट चुके थे, जो बाद में वापस मिल गए थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular