रिपोर्ट: दीपक अवस्थी
Uttar Pradesh के Auraiya जनपद से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो कोतवाली अजीतमल क्षेत्र के बाबरपुर कस्बे स्थित एक कंपोजिट शराब ठेके का है, जहां दुकान बंद होने के बाद भी खुलेआम बीयर की बिक्री की जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, वीडियो में बीयर की केन निर्धारित समय के बाद 200 रुपये में बेची जाती दिखाई दे रही है। आरोप है कि ठेका संचालक को प्रशासनिक कार्रवाई का कोई भय नहीं है और नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है।

मामला सामने आने के बाद आबकारी विभाग के अधिकारियों से बातचीत की गई। अधिकारियों ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी और यदि आरोप सही पाए गए तो संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में देर रात तक शराब बिक्री होने से माहौल खराब हो रहा है और युवाओं पर इसका गलत असर पड़ रहा है।
बाइट ग्रामीण
