Homeउत्तर प्रदेशऔरैया में आम के पेड़ से लटका मिला फायरमैन का शव, सुसाइड...

औरैया में आम के पेड़ से लटका मिला फायरमैन का शव, सुसाइड नोट और मोबाइल बरामद

*-रिपोर्ट: अमित शुक्ला | औरैया

औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब हालेपुर-बिरुहूनी मार्ग पर हालेपुर गांव से करीब 200 मीटर दूर एक खेत में आम के पेड़ से युवक का शव लटका मिला। मृतक की पहचान बिलावा निवासी बृजेश पाल (35) पुत्र शिवप्रकाश के रूप में हुई है। वह नोएडा में निजी फायर ब्रिगेड की गाड़ी चलाता था। घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट और मोबाइल फोन भी मिला है। शुरुआती जानकारी में प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, बृजेश 18 अक्टूबर को छुट्टी लेकर घर आया था। रविवार शाम करीब आठ बजे वह घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। सोमवार सुबह हालेपुर निवासी राजीव पाल खेत की ओर गए तो उन्होंने गंगा राम पुत्र खियाली राम के खेत में आम के पेड़ से रस्सी के फंदे पर लटका शव देखा। उन्होंने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को/चना दी।-

 

सूचना मिलते ही अजीतमल कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार, क्षेत्राधिकारी शैलेन्द्र कुमार, क्राइम इंस्पेक्टर रामचंद्र, अटसू चौकी प्रभारी अभय कुमार और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। शव का पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस को घटनास्थल पर बृजेश के कानों में ईयरबड लगे मिले। उसकी जेब से सुसाइड नोट और मोबाइल फोन बरामद हुआ, जबकि पास में ही उसकी बाइक खड़ी थी। बताया जा रहा है कि घटना से पहले उसने व्हाट्सएप के जरिए एक युवक को लड़की की तस्वीर और कागज पर लिखा मोबाइल नंबर भेजा था। इसी आधार पर प्रेम प्रसंग से जुड़े पहलू की भी जांच की जा रही है। हालांकि, इन तथ्यों से मौत का कारण अभी साबित नहीं हुआ है।

बृजेश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पिता शिवप्रकाश, मां कुशमा देवी और भाई अवधेश का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस बरामद सुसाइड नोट, मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular