Homeउत्तर प्रदेशदीपावली से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 110 किलो दूषित मिठाई नष्ट

दीपावली से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 110 किलो दूषित मिठाई नष्ट

रिपोर्ट: दीपक अवस्थी

औरैया। दीपावली से पहले बाजारों में मिलावटखोरी पर लगाम लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। जिले के अलग-अलग कस्बों और बाजारों में खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई की दुकानों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। इस दौरान 39 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए, जबकि दूषित मिठाई, खोया और पनीर समेत करीब 110 किलोग्राम खाद्य सामग्री मौके पर ही नष्ट कराई गई। नष्ट की गई सामग्री की अनुमानित कीमत 23,950 रुपये बताई गई है।

प्रमुख सचिव खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. रोशन जैकब और जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य सुनील कुमार के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव कुमार वर्मा के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास और अनिल कुमार संखवार शामिल रहे। अधिकारियों ने औरैया, दिबियापुर, बिधूना, मुरादगंज, नारायणपुर, असेनी और जालौन रोड समेत कई स्थानों पर खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की

अभियान के दौरान पाल स्वीट हाउस, शिवाजी स्वीट हाउस, बालाजी स्वीट हाउस, राधे-राधे स्वीट्स, मुरली स्वीट हाउस, रमाकांत स्वीट हाउस, शिव शंभू स्वीट हाउस और पोरवाल स्वीट हाउस समेत कई प्रतिष्ठानों से खोया, छेना मिठाई, मिल्क केक, पनीर, बर्फी, लड्डू, दूध और मसालों के नमूने लिए गए।

विभाग की ओर से सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों पर संबंधित कारोबारियों को सुधार नोटिस जारी किए जा रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सहायक आयुक्त खाद्य सुनील कुमार ने दुकानदारों को खाद्य लाइसेंस

खरीद-बिक्री के बिल, स्टॉक रजिस्टर और कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाणपत्र उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कारोबारियों से खाद्य सामग्री अधिकृत आपूर्तिकर्ताओं से ही खरीदने की अपील की।

साथ ही आम लोगों से मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री की सूचना खाद्य सुरक्षा विभाग के कलेक्ट्रेट मुख्यालय ककोर में लिखित रूप से देने का आग्रह किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular