Homeउत्तर प्रदेशआगरा पहुंचीं राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान, जनसुनवाई में सुनी...

आगरा पहुंचीं राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान, जनसुनवाई में सुनी महिलाओं की शिकायतें

रिपोर्ट- ममता भारद्वाज

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान मंगलवार को आगरा पहुंचीं। सर्किट हाउस में आयोजित जनसुनवाई के दौरान उन्होंने महिलाओं की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। महिला आयोग की अध्यक्ष ने महिला सुरक्षा, उत्पीड़न और अन्य संवेदनशील मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण में गंभीरता से कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और पीड़ितों को समयबद्ध न्याय दिलाना प्राथमिकताहै।

RELATED ARTICLES

Most Popular