रिपोर्ट -अजयपाल यादव
कुंवरगांव में लगे जन्माष्टमी मेले में जुआ खेलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मेले में आधा दर्जन से ज्यादा जुए के स्टॉल लगाए गए थे।
इस पूरे मामले से जुड़े दो वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में मेले में कुछ लोग जुआ खेलते हुए नजर आ रहे हैं।
खास बात यह है कि मेले में पुलिस फोर्स की तैनाती के बावजूद जुआ संचालित होने का आरोप लगाया जा रहा है। ऐसे में पुलिस की मौजूदगी में जुआ खेले जाने को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल, वायरल वीडियो की सत्यता और मेले में जुआ संचालित होने के आरोपों की जांच की मांग की जा रही है।
कुंवरगांव क्षेत्र में जन्माष्टमी मेले से जुड़ा यह मामला बताया जा रहा है।
