बदायूं। जिले के थाना वजीरगंज क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा गांव बरीपुरा के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार पिकअप और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर थाना वजीरगंज पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस फरार पिकअप चालक की तलाश कर रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

