Homeउत्तर प्रदेशबाह तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, फरियादियों की सुनी गईं...

बाह तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, फरियादियों की सुनी गईं समस्याएं

रिपोर्ट- अमित शर्मा | आगरा

आगरा। बाह तहसील परिसर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एडीएम नमामि गंगे आगरा जुबेर बेग के नेतृत्व में आयोजित समाधान दिवस में क्षेत्र के फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे और अधिकारियों के सामने अपनी शिकायतें रखीं।

समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। अधिकारियों ने सभी फरियादियों को उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।मामला थाना बाह क्षेत्र स्थित तहसील परिसर का है।

RELATED ARTICLES

Most Popular