रिपोर्ट – अजय पाल यादव
बदायूं। बिल्सी नगर की गणेश कॉलोनी में रात के समय मोबाइल टावर में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। टावर के मशीन रूम और वायरों में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। ऊंची-ऊंची लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। राहत की बात रही कि आग आसपास बने मकानों तक नहीं पहुंची और बड़ा हादसा टल गया।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं, मोबाइल टावर में लगी आग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
