रिपोर्ट – अभिषेक मिश्रा
कानपुर। वार्ड 92 में विकास कार्यों को गति देते हुए बीजेपी पार्षद अवधेश त्रिपाठी ने किदवई नगर स्थित मदर टेरेसा स्कूल के पास सड़क, नाली और फुटपाथ निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्रीय लोगों में विकास कार्यों को लेकर उम्मीद जगी है।
कार्यक्रम के दौरान मंडल महामंत्री राशू निगम ने पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर पूर्व पार्षद स्नेह मोहन त्रिपाठी, बूथ अध्यक्ष शिवप्रसाद मिश्रा, आनंद मिश्रा समेत क्षेत्र के वरिष्ठ एवं सम्मानित लोग मौजूद रहे।
पार्षद अवधेश त्रिपाठी ने क्षेत्रीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वार्ड में विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली और फुटपाथ जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है।
उन्होंने विकास कार्य शुरू होने पर क्षेत्रीय जनता को बधाई दी और कहा कि वार्ड में आवश्यकतानुसार अन्य विकास कार्य भी कराए जाएंगे।
