Homeउत्तर प्रदेशबरेली : BJP युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष गिरफ्तार, महिला से छेड़छाड़...

बरेली : BJP युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष गिरफ्तार, महिला से छेड़छाड़ का आरोप

रिपोर्ट : अचल प्रताप सिंह, बरेली

बरेली पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप में बीजेपी युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष ईशान सक्सेना को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी पेशे से दवा सप्लायर है। बताया जा रहा है कि उसने एक बार महिला के बेटे को इंसुलिन की दवा पहुंचाई थी। उसी दौरान वह महिला को एकतरफा पसंद करने लगा।

आरोप है कि जब महिला अपने बेटे को छोड़कर वापस लौट रही थी, तभी आरोपी ने कार लगाकर उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular