Homeउत्तर प्रदेशबरेली में 67 दरोगाओं का तबादला, SSP अनुराग आर्य ने बदले थानों...

बरेली में 67 दरोगाओं का तबादला, SSP अनुराग आर्य ने बदले थानों और चौकियों के प्रभारी

रिपोर्ट—अचल प्रताप सिंह

बरेली। जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए एसएसपी अनुराग आर्य ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। एक साथ 67 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदल दिए गए हैं। इनमें थानों में तैनात दरोगाओं के अलावा कई चौकी प्रभारी भी शामिल हैं। तबादलों के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।

रिजर्व पुलिस लाइंस से थानों में भेजे गए दरोगा

रिजर्व पुलिस लाइंस में तैनात कई दरोगाओं को अलग-अलग थानों में नई जिम्मेदारी दी गई है। संजय कुमार को शीशगढ़, सचिन चौधरी को इज्जतनगर, शुभम चौधरी और चंद्रपाल सिंह को फतेहगंज पूर्वी, सुनील तोमर को मीरगंज, शुभम सोम को प्रेमनगर और हरीश चंद शर्मा को शेरगढ़ भेजा गया है।

मनोज कुमार को फरीदपुर, मुकेश कुमार और सुमित कुमार को आंवला, मनीष कुमार को अलीगंज में वरिष्ठ दरोगा और रोहन राणा को भुता में तैनाती दी गई है।

चौकी चौराहा से नकटिया तक बदले प्रभारी

चौकी स्तर पर भी व्यापक बदलाव किया गया है। रविराज पावड़िया को चौकी चौराहा से कोतवाली भेजा गया है, जबकि विजय कुमार को कोतवाली से चौकी चौराहा का प्रभारी बनाया गया है।

रोहित तोमर को नकटिया से बिहारीपुर, धीरेन्द्र सिंह को सरदारनगर से नकटिया, गौरव कुमार को बल्लिया से सरदारनगर और नरेंद्र शर्मा को शेरगढ़ से बल्लिया चौकी भेजा गया है।

अमरजीत सिंह को कर्मचारी नगर से बभिया और दीपक वर्मा को रिजर्व पुलिस लाइंस से कर्मचारी नगर चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।

लाल फाटक, रामगंगा और गैनी चौकी में भी फेरबदल

मुकेश कुमार को रिजर्व पुलिस लाइंस से लाल फाटक चौकी प्रभारी बनाया गया है। ब्रजेन्द्र कुमार को लाल फाटक से बड़ा गांव और मनोज कुमार को बड़ा गांव से रिजर्व पुलिस लाइंस भेजा गया है।

नितिन शिरीष को मीरगंज से रामगंगा, प्रसून कुमार को रामगंगा से गैनी और सुरजीत को गैनी से थाना शाही भेजा गया है। पवन कृष्ण को किला से परसाखेड़ा, अमित कुमार को शाही से लभारी और सूरजपाल सिंह को लभारी से थाना शाही भेजा गया है।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी बदली जिम्मेदारी

उज्जवल गंभीर को रिजर्व पुलिस लाइंस से आंवला की कस्बा चौकी प्रभारी बनाया गया है। ऋषि मित्र को बेवल बसंतपुर से थाना भुता और रामवीर राठी को रिजर्व पुलिस लाइंस से बेवल बसंतपुर चौकी भेजा गया है।

प्रवीण शर्मा को शाही से बंजरिया चौकी शीशगढ़ और सुरेंद्र सिंह को बंजरिया से मानपुर चौकी भेजा गया है। राजेंद्र सिंह को रिजर्व पुलिस लाइंस से कैंट, सतीश कुमार को शाही से विशारतगंज और अनिल कुमार को शाही से फतेहगंज पूर्वी भेजा गया है।

कोतवाली और जिला अस्पताल चौकी में भी बदलाव

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह को थाना सिरौली भेजा गया है। उनकी जगह अशोक कुमार को जिला अस्पताल चौकी का प्रभारी बनाया गया है।

इसके अलावा गौरव कुमार को इज्जतनगर, पवन कुमार और अक्षय सिवाच को कोतवाली, नितिन कुमार को बारादरी और विपिन कुमार को भोजीपुरा भेजा गया है।

प्रमोद राघव को न्यायालय सुरक्षा, सिद्धार्थ गोस्वामी को क्योलड़िया, अभिषेक कुमार शर्मा को किला और वीरेंद्र प्रताप सिंह को बिथरीचैनपुर में वरिष्ठ दरोगा की जिम्मेदारी दी गई है।

महिला दरोगाओं की भी बदली तैनाती

महिला दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव हुआ है। साक्षी को कैंट, विमलेश सिंह को सीबीगंज और पुष्पांजलि शिशौदिया को प्रेमनगर भेजा गया है।

अंजना पाल को वन स्टॉप सेंटर-2.0, यशोदा रानी को परिवार परामर्श केंद्र परसाखेड़ा और अनीशा कुमारी को बहेड़ी भेजा गया है। गीता शर्मा को महिला थाने में वरिष्ठ दरोगा की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा मुरारी लाल को बहेड़ी, सतीश बाबू को बारादरी और मुन्ना सिंह को महिला थाना भेजा गया है। अमरीश शर्मा का आंवला से शेरगढ़ तबादला किया गया है।

आज ही नई तैनाती पर पहुंचने के निर्देश

एसएसपी ने सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को तत्काल नई तैनाती वाली जगह पर रवाना होने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नई तैनाती के अनुपालन की आख्या गोपनीय कार्यालय में उपलब्ध कराने को कहा गया है।

एक साथ 67 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले जाने के बाद बरेली पुलिस विभाग में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular