कानपुर।
के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के सजीव प्रसारण की मेजबानी भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर जिला लगातार दूसरी बार करेगा। रविवार, 25 अक्टूबर को कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के तिलक नगर मंडल स्थित प्रमिला सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें क्षेत्र के डॉक्टर, व्यापारी और शिक्षक शामिल होंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में ‘मन बात’ कार्यक्रम के क्षेत्रीय संयोजक अनूप अवस्थी और विधायक नीलिमा कटियार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, जनभागीदारी और आयोजन की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपते हुए तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को प्रेरणादायक विचारों और सकारात्मक संदेशों से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को व्यापक जनसहभागिता के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।

बैठक में जिला महामंत्री अवधेश सोनकर, प्रमोद विश्वकर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, जन्मेजय सिंह, शिवांग मिश्रा, सीमा एमबीए, आकाश शुक्ला, धीरज वाल्मीकि, नवाब सिंह, किरण तिवारी, पारस मदान, विनोद पाल, सुरेंद्र गुप्ता, शालिनी कटियार, रीता पासवान, मन की बात की जिला संयोजक राधा सैनी, रमिंदर सिंह, अनूप चौधरी, विजय वर्मा, जीतू कश्यप, अंशु ठाकुर, राजेश चौहान, सुरेश गुप्ता, प्रभाकर अवस्थी, जिशान अहमद, यश जायसवाल, स्पर्श कटियार और रवि सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
