Homeउत्तर प्रदेशभाजपा विधायक अनिल शर्मा का निधन, CM योगी ने जताया शोक

भाजपा विधायक अनिल शर्मा का निधन, CM योगी ने जताया शोक

न्यूज डेस्क , बुलंदशहर 

बुलंदशहर की शिकारपुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा का बुधवार को निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर है।

मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने विधायक अनिल शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री एवं बुलंदशहर के शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिल शर्मा का निधन अत्यंत दुखद है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा, “प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।”

RELATED ARTICLES

Most Popular