इन दिनों बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में सितारों के बीच बच्चों को धार्मिक, वैदिक और आध्यात्मिक अर्थ वाले नाम देने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। ये नाम केवल आकर्षक ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आस्था और देवी-देवताओं से गहरे जुड़ाव को भी दर्शाते हैं।
हाल ही में अभिनेत्री Sonam Kapoor ने सोशल मीडिया के जरिए अपने दूसरे बेटे के नाम का खुलासा किया। उन्होंने अपने बेटे का नाम ‘रुद्रलोक कपूर आहूजा’ रखा है। सोनम ने बताया कि यह नाम भगवान शिव के रुद्र स्वरूप से प्रेरित है। ‘रुद्र’ का अर्थ दुखों का नाश करने वाला और प्राण शक्ति माना जाता है।
सोनम कपूर ने अपने पोस्ट में लिखा कि वह अपने बेटे को ईश्वर का दिव्य आशीर्वाद मानती हैं और चाहती हैं कि वह निडर, दयालु और प्रकाश से भरा व्यक्तित्व बने। उनके बड़े बेटे का नाम ‘वायु’ है, जो भगवान विष्णु और पवन देव से जुड़ा माना जाता है।
बॉलीवुड में इससे पहले भी कई सितारे अपने बच्चों के लिए धार्मिक और संस्कृत से प्रेरित नाम चुन चुके हैं। अभिनेता Virat Kohli और Anushka Sharma ने अपनी बेटी का नाम ‘वामिका’ रखा, जो देवी दुर्गा का एक नाम है। वहीं उनके बेटे का नाम ‘अकाय’ है।
Yami Gautam और आदित्य धर ने अपने बेटे का नाम ‘वेदविद’ रखा, जिसका अर्थ है ‘वेदों का ज्ञाता’। वहीं Bipasha Basu और करण सिंह ग्रोवर ने अपनी बेटी का नाम ‘देवी’ रखा है।
इसी तरह वत्सल सेठ और इशिता दत्त ने अपनी बेटी का नाम ‘वेदा’ रखा है, जिसका अर्थ ज्ञान और बुद्धिमत्ता होता है। उनके बेटे का नाम ‘वायु’ है।
साउथ इंडस्ट्री में भी यह ट्रेंड देखने को मिल रहा है। Nayanthara और विग्नेश शिवन ने अपने बेटों के नाम ‘रुद्रोनील’ और ‘दैविक’ रखे हैं, जो भगवान शिव और दिव्य शक्ति से जुड़े माने जाते हैं। वहीं Jr. NTR के बेटे का नाम ‘अभय’ है, जो भगवान शिव का एक नाम माना जाता है।
बॉलीवुड में अब बच्चों के नाम सिर्फ फैशन का हिस्सा नहीं रह गए हैं, बल्कि वे आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिक जुड़ाव का प्रतीक बनते जा रहे हैं।
