Yogi Adityanath ने लखनऊ में आयोजित द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर 2025-26 प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय परंपरा, खेल भावना और अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब हम भारत के प्राचीन धर्मग्रंथों का अवलोकन करते हैं और अर्जुन का उल्लेख करते हैं, तो अर्जुन एकाग्रता, अनुशासन और समर्पण के प्रतीक के रूप में सामने आते हैं। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में इन भावनाओं का विशेष महत्व है और यही गुण खिलाड़ियों को सफलता की ओर ले जाते हैं।
सीएम योगी ने अपने संबोधन में ‘मल्ल युद्ध’ का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जब मल्ल युद्ध की बात होती है तो भगवान बलराम और भीम का स्मरण स्वतः होता है। बलराम शक्ति और संतुलन के प्रतीक हैं।
उन्होंने कहा कि गदा युद्ध केवल शक्ति का नहीं, बल्कि रणनीति, पराक्रम और संतुलन का भी प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार भारत की प्राचीन खेल परंपराओं से प्रेरणा लेकर खेल गतिविधियों और प्रतियोगिताओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा रही है।
