रिपोर्ट – अभिषेक मिश्रा
कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान’ के तहत श्याम नगर मंडल के परिणय गेस्ट हाउस में सेवा मेरा योगदान’ निशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया और नेत्र संबंधी सेवाओं का लाभ लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद रमेश अवस्थी की मौजूदगी में सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। इस दौरान लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया गया।
सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए भाजपा कार्यकर्ता समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा और जनकल्याण की गतिविधियों को पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर जैसे आयोजन जरूरतमंद लोगों के लिए उपयोगी साबित होते हैं।
भाजपा कानपुर दक्षिण के जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। आमजन तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना अभियान की महत्वपूर्ण कड़ी है।
शिविर में महेश त्रिवेदी, क्षेत्रीय महामंत्री आदित्य त्रिवेदी, रघुनंदन सिंह भदौरिया, कौशल किशोर दीक्षित, पूनम द्विवेदी, जसविंदर सिंह, गणेश शुक्ला, अर्जुन बेरिया** सहित जिला मीडिया प्रभारी संजीव बेरी, मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
