Homeउत्तर प्रदेशचित्रकूट में CM योगी ने की कामदगिरि परिक्रमा, भगवान कामतानाथ के किए...

चित्रकूट में CM योगी ने की कामदगिरि परिक्रमा, भगवान कामतानाथ के किए दर्शन

चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह मध्य प्रदेश के सतना जिले स्थित धर्मनगरी चित्रकूट में भगवान कामतानाथ की पूजा-अर्चना की और कामदगिरि पर्वत की पवित्र परिक्रमा पूरी की। करीब पांच किलोमीटर लंबी इस परिक्रमा को मुख्यमंत्री ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पैदल पूरा किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह सर्किट हाउस से रवाना होकर सबसे पहले बरहा हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा की। इसके बाद सुबह करीब 7:10 बजे उन्होंने कामदगिरि परिक्रमा शुरू की। लगभग एक किलोमीटर चलने के बाद उन्होंने भगवान कामतानाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की और फिर आगे की यात्रा जारी रखी।

परिक्रमा के दौरान मुख्यमंत्री ने आरती स्थल पर आचार्य विपिन विराट महाराज के साथ भगवान कामतानाथ की आरती उतारी। इस अवसर पर उन्हें कामतानाथ आरती स्थल के चित्रों का स्मृति-एल्बम भी भेंट किया गया।

मुख्यमंत्री का सहज और आत्मीय रूप भी देखने को मिला। उन्होंने परिक्रमा मार्ग में बंदरों को अपने हाथों से चना खिलाया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने उन पर पुष्पवर्षा की, जबकि बड़ी संख्या में लोग उनके साथ सेल्फी लेने का प्रयास करते दिखाई दिए। पूरे मार्ग में ‘जय श्रीराम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष गूंजते रहे।

करीब दो घंटे 10 मिनट बाद सुबह 9:20 बजे मुख्यमंत्री ने परिक्रमा पूरी की। अंतिम पड़ाव पर उन्होंने पुनः भगवान कामतानाथ और हनुमानजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

इस दौरान दिगंबर अखाड़ा के महंत दिव्य जीवनदास, आचार्य विपिन विराट महाराज सहित कई संत-महात्मा मौजूद रहे। महंत दिव्य जीवनदास ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चित्रकूट से विशेष आध्यात्मिक जुड़ाव है और उनका बार-बार यहां आना उनकी गहरी आस्था को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री के साथ एडीजी प्रयागराज जोन ज्योति नारायण, डीआईजी राजेश कुमार यश, मंडलायुक्त अजीत कुमार, जिलाधिकारी पुलकित गर्ग, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह तथा जगद्गुरु रामभद्राचार्य के उत्तराधिकारी रामचंद्र दास सहित कई प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए पूरे परिक्रमा मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस, पीएसी और खुफिया एजेंसियों के जवान तैनात रहे तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गईं।

परिक्रमा पूरी करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सर्किट हाउस पहुंचे, जहां से वे बांदा के लिए रवाना हुए। बांदा में उनका लगभग 710 करोड़ रुपये की 229 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने का कार्यक्रम

RELATED ARTICLES

Most Popular