उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है। कई जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से सतर्क रहने की अपील की है।
सीएम ने कहा है कि खराब मौसम के दौरान लोग खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचें। बच्चों को पूरी तरह घर के अंदर सुरक्षित रखें।

उन्होंने किसानों से भी अपील की है कि वे अपनी फसलों और पशुधन का विशेष ध्यान रखें, ताकि किसी भी नुकसान से बचा जा सके।
प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि किसी भी स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
